सरायपाली : तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओ की बस श्रीमती सरला कोसरिया द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया ।

महासमुंद/सरायपाली :- हिंदुओं के आस्था का केंद्र व महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थल प्रभु श्रीराम चंद्र जी की जन्मस्थली अयोध्या धाम दर्शन हेतु दर्शनार्थियों को सरला कोसरिया द्वारा ध्वज दिखा कर रवाना किया गया ।


अयोध्या धाम को सात पवित्र शहरों में से एक माना जाता है, जिसे सप्तपुरी भी कहते है। यह सरयू नदी के तट पर स्थित है और यह प्राचीन कोसल राज्य की राजधानी कि ।

यह विष्णुदेव सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवाओं और परित्यक्त महिलाओं को उनके जीवनकाल में एक बार राज्य के बाहर स्थित तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है ।




वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments