सरायपाली : बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए सरायपाली के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया है ।

 


महासमुंद/सरायपाली :- बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए सरायपाली के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया है । जिससे बच्चों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक साग-सब्जी एवं फल मिल रहा है ।



महासमुंद जिला के सरायपाली विकासखंड के ग्राम खोखेपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र में खुबसूरत पोषण वाटिका किचन गार्डन की तर्ज पर विकसित की गई है । जहां खट्टा भाजी, भिण्डी, केला, भाटा, कांदा भाजी, चेच भाजी, अमरूद, सीताफल, लगाए गए हैं। वहीं फलदार पौधों के साथ गेंदा, गुड़हल, गुलाब, मोंगरा जैसे मोहक फूल भी लगाए गए हैं ।





वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments