महासमुंद। छत्तीसगढ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ ने अपनी दस सूत्रीय मांग को लेकर आज रैली निकाली । रैली कर्मचारी भवन से निकलकर कलेक्टोरेट पहुंची । जहां संघ के जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंतरी के नाम प्रशासन को जापन सौपा। छत्तीसगढ़़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम गोपाल खुंटे ने बताया कि उनकी दस सूत्रीय मांग है। नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण , अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा स्थानांतरण नीति पारदर्शी, न्यूनतम दस लाख तक कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा, संविलियन एवं स्थायीकरण पब्लिक हेल्थ कैडर र की स्थापना , ग्रेड पे निर्धारण , कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता एवं लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि है। उन्होंने बताया कि अभी हमलोगो ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा है मांग पूरी नही हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का विचार करेंगे।

0 Comments