सरायपाली : एक राखी सैनिक भाई के नाम" अभियान अन्तर्गत हस्तनिर्मित राखियां बनाकर सेजेस सरायपाली के बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का सन्देश

महासमुंद/सरायपाली :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चंद्राकर एवं जिलाध्यक्ष येतराम साहु,स्थानीय संघ सरायपाली अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी के संयुक्त निर्देशन एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त (स्काउट)महासमुन्द विजय कुमार लहरे एवं बीईओ एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट प्रकाशचंद्र मांझी के संयुक्त मार्गदर्शन में सेजेस सरायपाली में प्राचार्य मनोज पटेल एवं शिक्षक यशवन्त कुमार चौधरी की अगुवाई में "एक राखी सैनिक भाई के नाम" अभियान के तहत हस्तनिर्मित राखियाँ बनाई गईं जिसे जिला संघ महासमुंद के माध्यम से राज्य मुख्यालय भेजा जाएगा जहां से सेना मुख्यालय नई दिल्ली तक उक्त राखियां भेजी जाएगी,जिससे राष्ट्र गौरव हमारे सैनिकों का सम्मान करते हुए यह राखियां उन सैनिकों को समर्पित है जो त्यौहार में घर नहीं आ पाते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर बार्डर में तैनात सैनिक भाईयों की कलाइयों पर यह रक्षासूत्र बंध सकेगा/सजेगा,जो भाईयों की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित बनाई और भेजी गई हैं।  

विकासखंड सचिव (स्काउट गाइड)/ शिक्षक यशवन्त कुमार चौधरी ने बताया कि  कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर सेजेस सरायपाली में प्राचार्य श्री मनोज पटेल के कुशल मार्गदर्शन में "एक राखी सैनिक भाई के नाम" के तहत "राखी मेकिंग कंपीटिशन" आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य राष्ट्र गौरव सैनिकों के सम्मान और हस्तकला/हूनर को प्रोत्साहित करना रहा।

इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ठ कला कौशल,सृजनशीलता का प्रदर्शन करते हुए अपने सैनिक भाईयों के लिए आकर्षक राखियां बनाई जिसमें प्रथम स्थान बीना पटेल एवं आशी सतपथी,द्वितीय स्थान राधिका डडसेना एवं कोमल साहू,तृतीय स्थान कोमल चौरसिया एवं कामना साहू रहीं,चतुर्थ स्थान श्रेया कुशवाहा एवं देविका साव,पंचम स्थान प्रजल बाघ एवं प्रिंस कुमार दास ने प्राप्त किया इसके साथ ही इसमें शामिल होने वाले सभी उत्साही प्रतिभागियों ने खूब मेहनत कर क्रिएटिव आईडिया के साथ अपने हाथों से राखियां बनाई जो शून्य निवेश पर आधारित काफ़ी आकर्षक,सुंदर है।

          कार्यक्रम आयोजन हेतु डीओसी द्वय लीनू चंद्राकर,अवधेश विश्वकर्मा का खूब मार्गदर्शन/सहयोग प्राप्त हुआ तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्राचार्य मनोज पटेल,व्याख्याता लता साहु,महेश नायक,प्रदीप नारायण सेठ,मीना एस.प्रकाश,सुब्रत प्रधान,नरेश पटेल,जलंधर वर्गे,दिनेश कर,प्रवीण तिवारी,रेखा पुरोहित,उमा नायक,हरिश चौधरी,लक्ष्मी चौधरी, ज्योति सलूजा,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी,साकेत राजवाड़े, मंजिला चौधरी,सीएसी कामता पटेल,प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षिका रश्मि राजा, शिक्षक श्यामसुंदर दास,विनोद कुमार चौधरी,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,प्राथमिक शाला प्रधान पाठक आशा शर्मा,धनपत सिदार,भारती सिदार,नेतराम पटेल,नेहा दास साहु, हिमाद्री प्रधान,गुलाब चौहान,अक्षय भोई,रोहित कुमार मुन्ना,सविता सिदार,घसियाराम चौहान,गीती बरिहा,केशवप्रसाद चौहान सहित सेजेस स्टॉफ का खूब योगदान रहा।






वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments