महासमुंद/सरायपाली :- एक पेड़ माँ के नाम के तहत भोथलडीह सोसायटी पं. क्. 1266 मे वृक्षारोपण किया गया । एक पेड़ माँ के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड लगाना और एक स्थायी स्मति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। "एक पेड माँ के नाम" का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ । आज की कार्यक्रम मे सोसायटी अध्यक्ष - रमेश नायक, मण्डल संरक्षक छुईपाली मण्डल अध्यक्ष - अनिल साहू छुईपाली मण्डल सह: प्रभारी छुईपाली मण्डल भरतलाल पटेल सोसायटी अध्यक्ष मल्दामाल - घनश्याम भोई सोसायटी अध्यक्ष रुड़ा - अनंत राम बिसी समिति प्रबंधक -दिलीप नायक, आपरेटर - डोलामणी नायक, किरोटी चौधरी, श्याम कुमार चौधरी, मनोज साहु, प्रलय साहु, ऋषिकेश साहु, वसुदेव साहु, एवं किसान गढ उपस्थित थे।

0 Comments