छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर : फूड प्वाइजनिंग से युवती की मौत, मछली चावल खाने के बाद पूरा परिवार बीमार


मरवाही के सेमरदर्री गांव में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक परिवार ने एनीकट से मछली लाकर उसे खाने के बाद, पूरा परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। इस घटना में 25 वर्षीय युवती जगेश्वरी गोंड़ की मौत हो गई। मछली चावल खाने के बाद परिवार के चार सदस्य और एक पड़ोसी सहित पांच लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। घटना को विषाक्त मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है, लेकिन जिस नदी के एनीकट से मछली लाकर इस परिवार में बनाया गया, उसी एनीकट की मछली को उसी दिन गांव के कई परिवारों ने लाकर बनाया खाया था और किसी भी अन्य परिवार से फूड प्वाइजनिंग की शिकायत सामने नहीं आई।


स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मितानिन के माध्यम से लाइफ सेविंग ट्रीटमेंट किया और एंबुलेंस भी भेजी। मरवाही बीएमओ डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि परिवार अस्पताल नहीं आ रहा था, इसलिए घर पर ही इलाज किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि फूड प्वाइजनिंग का शिकार पड़ोसी एम्बुलेंस से अस्पताल आया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि घर पर युवती के पिता गुलाब सिंह, माता कुसुम और भाई अनिल का इलाज किया गया। जिसके बाद उनकी स्थिति अब सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

 https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments