बसना : जन्मदिन मनाने जा रहे युवक की मोटरसाइकिल और आदर्श बस में भिड़ंत, चाचा भतीजा की मौत

 


बसना से बिलासपुर मार्ग पर बिलासपुर की ओर से आदर्श बस बसना आ रही थी वहीं प्लैटिना मोटरसाइकिल में केसरपुर के एक युवक अपने चाचा को मोटरसाइकिल में बिठाकर अपना जन्मदिन मनाने के लिए बम्हनी भोगडीह की ओर जा रहा था इसी दरमियान बम्हनी भोगडीह के बीच आदर्श बस और प्लैटिना मोटरसाइकिल में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई । जिसमें जन्मदिन मनाने जा रहे मोटरसाइकिल चालक 30 वर्षीय अजय एवं उसके 50 वर्षीय चाचा की मौके पर मौत हो गई । बाद में परिजनों के द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत दोनों की मृत्यु होना बताया।


परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केसरपुर (पचपेड़ी) के अजय चौधरी पिता डोलचंद चौधरी उम्र 30 साल का 2 जुलाई को जन्म दिन था । जन्मदिवस सेलिब्रेट करने के लिए बम्हनी भोगडीह के पास किसी स्थान पर उसके दोस्त एवं रिश्तेदार भोजन बना कर केक काटने एवं भोजन के लिए इंतजार कर रहे थे। जब उनके दोस्तों के द्वारा बर्थडे सेलिब्रेट करने की सभी तैयारी हो जाने की जानकारी फोन पर अजय को दी गई । तब अजय चौधरी पिता डोलचंद चौधरी उम्र 30 साल एवं उसके चाचा धनुर्जय चौधरी पिता स्व. नंदकुमार चौधरी उम्र 50 साल ग्राम केसरपुर से अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल से जन्मदिन मनाने के लिए बम्हनी भोगडीह की ओर बसना बिलासपुर मार्ग पर जा रहा था। इसी दरम्यान बिलासपुर से बसना चलने वाली आदर्श बस क्रमांक सीजी 10 बी व्ही 0533 बसना की ओर आ रही थी।

Post a Comment

0 Comments