महासमुंद/सरायपाली :- सरायपाली ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव के प्राचार्य श्री बी .आर.भोई एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री महेन्द्र विशाल एवं श्रीमती पूर्णिमा प्रधान के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत सरपंच श्री मोहित रौतिया एवं समाज सेवी श्री विद्याभूषण सतपथी जी के आतिथ्य में पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न फलदार, फूलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे समेत कुल 40 पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण मैं शिक्षक श्री लक्ष्मीकांत पात्र एवं स्वयंसेवक मोहन महापात्र, निलेश साण्ड , नितेश साण्ड, आशा मांझी, रितिका दीप, ,रेशमा मांझी, ललिता राणा आदि शामिल थे।

0 Comments