सरायपाली : स्कूल निरीक्षण पर पहुंची कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद, दिखी टीचर की भूमिका में, विद्यार्थियों से पूछे सवाल ।


महासमुंद/सरायपाली :- माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली जिला महासमुंद का निरीक्षण किया गया । स्कूल निरीक्षण मे बच्चों की समान्य एवं गणितीय ज्ञान को परखा गया ।



श्रीमती कुमारी भास्कर ने नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर शालाओं में अध्ययन-अध्यापन, शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लेने शाला का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्कूलों के सभी कक्षाओं का अवलोकन किया । क्लास रूम मे उपस्थित शिक्षकों को कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर उन पर विशेष ध्यान देने की बात कही । साथ ही स्कूल परिसर को साफ-सुथरा कराने के निर्देश भी दिए । कुमारी भास्कर द्वारा स्कूल व शिक्षकों की समस्या से अवगत होकर सभी समस्या शासन प्रशासन तक पहुँचाकर शीघ्र समाधान करने की बात कहा गया ।



वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments