श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम : गोवलकर भवन मंदिर स्कूल में संगोष्ठी, एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया ।

महासमुंद/सरायपाली :- सरायपाली विधानसभा के सरायपाली मंडल में रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक संगोष्ठी का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम विधानसभा के सभी मंडलों में आयोजित किया गया है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक लोकप्रिय जननायक बताया।

मुखर्जी जी का सपना था कि देश में एक प्रधान, एक संविधान और एक विधान होना चाहिए। भाजपा पूरे देश और प्रदेश में उनकी जयंती पर 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सभी बूथों पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है।

भाजपा मंडल ने महान शिक्षाविद्, ओजस्वी राष्ट्रवादी और भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि किये । कुमारी भास्कर जिला पंचायत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अदम्य प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वे दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, प्रखर विचारक और शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा राष्ट्रीय एकता के प्रबल समर्थक थे। उनके सिद्धांत और कार्य आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारत की एकता और संप्रभुता के लिए डॉ. मुखर्जी का संघर्ष भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का स्वप्न एक आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवशाली भारत का था, जिसे साकार करने के लिए हमें उनके आदर्शों का सतत अनुसरण करना होगा।

उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राष्ट्र के विकास में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. मुखर्जी के विचारों और मूल्यों को अपने आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक समृद्ध, स्वाभिमानी और समर्थ भारत के निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास करें।

इस अवसर पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल,सोसाइटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,विधि प्रकोष्ठ संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर, श्रीमती पुष्पलता चौहान, सरपंच चैतन्य नायक,मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, रेशम पटेल, प्रमोद सागर ,मंडल उपाध्यक्ष आशीष दास,महामंत्री विदित धनानिया, डॉ प्रकाश पटेल,मनोज दास, दीपक मखीजा, रमेश नायक,लव कुमार चौधरी, मनोज आदित्य,आदर्श गुप्ता,शिवा जायसवाल ,इकबाल एवं ग्राम वासी उपस्थिति रहे। उक्त कार्यक्रम में सोसायटी प्रबंधक दीपक कुमार वर्मा एवं आपरेटर मोहन लाल उपस्थित रहे।



वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे 

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments