महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वधान में एम्स चिकित्सक द्वारा कुपोषित बच्चो की जांच ।

सरायपाली में कुपोषित बच्चों की जांच एम्स स्वास्थ्य टीम के द्वारा स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 17 जुलाई 2025 को अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ व रायपुर के स्वास्थ्य टीम के सहयोग से कुपोषित बच्चों की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया।


यह शिविर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित किया जा रहा है  महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज के कार्यक्रम सी मैम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित सैम बच्चों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एम्स रायपुर तथा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सरायपाली विकासखंड में आयोजित हुआ। 


जिसमें सैम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों का सिकल सेल, हीमोग्लोबिन एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत अनुसार बच्चों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित किया गया। इस अवसर पर एम्स रायपुर की टीम, समुदायिक स्वास्थ सरायपाली के चिकित्सक, स्टाफ नर्स, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


  कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा इस प्रकार की समन्वित जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हो रही हैं ।





वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments