सरायपाली : दूरस्थ अंचल में स्थित गनियारीपाली में नेवता भोज का आयोजन किया गया ।

 


महासमुंद/सरायपाली :- विकासखंड सरायपाली के  शासकीय प्राथमिक शाला गनियारीपाली में प्रधान पाठक अश्विनी बुड़ेक सर ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर  शासन के योजना  पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सभी विद्यार्थियों को नेवता भोज दिया, जिसमें चावल, दाल, मशरूम, पनीर मिक्स वेज, पापड़, सलाद, मिठाई व केक बच्चों को पोषण युक्त आहार परोसा गया , 


इस अवसर पर पूर्व नोडल प्राचार्य  एस.एल. भोई सर, वर्तमान नोडल प्राचार्य  नरेश पारेश्वर, संकुल समन्वयक  राजेश पटेल,वरिष्ठ व्याख्याता  कमलेश सतपथी, शिक्षक वीरेंद्र प्रधान,मोहन नायक, कन्हैया पारेश्वर, व संस्था के  शिक्षिका पूजा भोई उपस्थित थीं ,सभी ने बुंडेक सर को उपहार देकर स्वस्थ दीर्घायु खुशहाल जीवन की शुभमकानाओं के साथ बधाई दिए ।




वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments