महासमुंद/सरायपाली :- 13 अक्टूबर के पथ संचलन के लिए राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ का समन्वय बैठक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगाँव मे आयोजित हुआ जिसमे स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी, ग्राम प्रमुख, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन भारी संख्या मे उपस्थित रहे स्वयं सेवकों के पदाधिकारियो की मार्गदर्शन मे आज की बैठक मे संघो की सदस्यों मे जोश और उमंग भर दिया आगामी 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया जायेगा इस विषय को लेकर सभी सदस्यों ने अपनी अपनी राय को रखकर सभी के द्वारा सहयोग की भावना रखा गया ।
संघ के बैठक मे पदाधिकारियो द्वारा कहा गया संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। संघ का कार्य सतत चलने वाला कार्य है जब तक भारत विश्व में सिरमौर नहीं बन जाता, तब तक यह कार्य अनवरत चलते रहेगा। 13 अक्टूबर खास दिन रहेगा हिंदू समाज को जागरूक करने व एकजुट करने के लिए केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही जो लंबे समय से कार्य कर रहा है। हम सबको भी ऐसे संगठन के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी होना पड़ेगा ।


0 Comments