महतारी वंदन योजना' से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर है 15 अगस्त से इस योजना की छुटी हुई महिलाऑं को फिर से आवेदन करने का मौका मिलेगा। अभी इस योजना का लाभ बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार योजना से जडे गांवों की छुटी हुईं महिलाओं को दिया जाएगा। इससे पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हज़ार रूपए की सहायता राशि दी जातीं है। नियद नल्लानार योजना से जुड़े कैंप और गाँवों की महिलाएं ही आवेदन कर सकेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पीएस एल्मा ने जारी चिट्ठी मे कहा है की 23 जलाईं को सीएम द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गये निर्देश के बाद यह प्रकिया शुरु की जा रही है ।
15 सितंबर तक सत्यापन : 15 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। 3 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे फिर एक सें 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनो का सत्यापन किया जाएगा। इसक बाद 16 सें 25 सितंबर तक आवेदन वेबपोर्टल पर अपलोड किये जाएंगे ।

0 Comments