स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में "हर घर तिरंगा" 2 से 15 अगस्त सभी घरों मे झंडा फहराये, हमारी एकता और अखंडता का उत्सव मनाएं : कुमारी भास्कर

महासमुंद/सरायपाली :- देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी इस वर्ष  स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा ।

श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद द्वारा 2 से 15 अगस्त तक सभी घरो मे सभी नागरिकों से अपील की गई है की झंडा फहराये और हमारी एकता अखंडता का उत्सव मनाएं । राज्य सरकार द्वारा "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस वर्ष का थीम है - "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग", जो देशभक्ति के साथ-साथ स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित करता है। 

1 प्रथम तीन चरणों में होगा आयोजन

चरण (2 से 8 अगस्त)

विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगे के इतिहास पर क्विज़, और तिरंगा राखी निर्माण की कार्यशालाएं आयोजित होंगी।तीन रंगों के धागों से तिरंगा बुने का प्रदर्शन होगा छात्र-छात्राओं के लिए तिरंगे की भावना से प्रेरित पत्र लेखन 'प्रतियोगिता रखी जाएगी।

2. द्वितीय चरण (9 से 12 अगस्त)

तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट का आयोजन, जिसमें जनप्रतिनिधि, कलाकार और खिलाड़ी होंगे शामिल।देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक और साइकिल रैली निकाली जाएगी। आम जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

3. तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त)

शासकीय भवनों स्कूल-कॉलेजों, पुलों, बांधों और प्रमुख सथलों पर तिरंगा फहराया जाएगा और आकर्षक रोशनी की जाएगी। स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन होगा।

यह अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी आगे बढ़ाएगा।

Post a Comment

0 Comments