शराब घोटाला : रमन सिंह ने कहा ‘इससे बड़ा अपराध हिंदुस्तान की राजनीति में कभी नहीं’… बैज बोले 3 प्रतिशत कमीशन की जांच कौन करेगा ?

 


छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में EOW ने विशेष अदालत में 6वां चालान पेश किया. इस चालान में कांग्रेस सरकार के समय कैबिनेट स्तर पर लिए गए फैसलों का उल्लेख किया गया है. वहीं इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना किया है. जिस पर दीपक बैज ने पलटवार किया है.



इससे बड़ा अपराध हिंदुस्तान की राजनीति में कभी नहीं हुआ- रमन

रमन सिंह ने कहा कि, इससे बड़ा अपराध हिंदुस्तान की राजनीति में कभी नहीं हुआ जो छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के रूप में हुआ है। पैसा आ रहा और दो हिस्सों में बट रहा है। यह बात प्रामाणिकता के साथ है। उन्होंने कहा कि, राजनीति के क्षेत्र में हम काम करते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन खुले किताब की तरह करप्शन भी हिम्मत का काम है। ऐसे हिम्मत वाले लोगों को सोचता हूं कि ये लोग बहुत अद्भुत हैं।



3 प्रतिशत कमीशन की जांच कौन करेगा-बैज

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार किया है. कहा कि एजेंसियों के लिए कोई नया नहीं है. डॉ रमन ने ही शराब नीति बनाई थी. होटल ढाबा में सभी जगहों पर शराब बिकवाई जा रही है और बीजेपी षड्यंत्र और प्रपंच कर रही है.

Post a Comment

0 Comments