सरायपाली : 75 वर्ष पूरे होने पर न्योता भोज का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली मे किया गया


महासमुंद/सरायपाली :- शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में ग्राम के सम्माननीय विजय शंकर पटेल जी 75 वर्ष पूरे करने पर अपने खुशी को स्कूल के बच्चों के साथ बांटने के लिए अपना जन्मोत्सव शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली के बच्चों के साथ मनाया , विजय शंकर पटेल जी smc बिजातीपाली के  शिक्षा विद है, वे हमेशा स्कूल और बच्चों के हित के लिए सहयोग हेतु  तत्पर तैयार रहते है , 

इसके पहले भी वो स्कूल के बच्चों को तीन बार न्योता भोज दे चुके है, शाला के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल और सहायक शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर जी ने उनके जन्मदिन पर और उनके सम्मान  के लिए टॉवेल भेट किए और उनकी स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की प्रार्थना किए और उनके सहयोग भावना के लिए  धन्यवाद ज्ञापित किया , सभी बच्चे आज बहुत खुश थे ,और स्कूल के सभी बच्चे बोबा से केला सेव,और बूंदी खाकर प्रसन्न होकर जन्मदिन की मंगलकामनाएँ किये। विजयशंकर पटेल जी को हम सब स्कूल वाले ,बच्चे सहित बोबा कहकर बुलाते है।

Post a Comment

0 Comments