पीएमश्री स्कूल में खेल और योगा शिक्षकों की वैकेंसी

 


आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 है. आवेदन के लिए इन योग्यताओं का होना अनिवार्य है.

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत बिलासपुर के 13 पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती होनी है. खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती सत्र 2025-25 के लिए की जाएगी. ये भर्ती अंशकाली योग और खेल शिक्षक सहित प्रशिक्षक के रुप में की जाएगी.


पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती: राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पद के लिए जो भी योग्य उम्मीदवार हैं वो आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की 11 अगस्त 2025 तक करना अनिवार्य है. विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि एक आवेदक एक ही विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है. अगर कोई आवेदक एक से अधिक विद्यालय के लिए आवेदन करता है तो उस आवेदन पर समिति द्वारा विचार किया जाएगा.

कुल 13 स्कूलों में होनी है योग और खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों की भर्तियां


पीएमश्री शासकीय शाला रामपुर, बिल्हा

पीएमश्री शासकीय शाला खमतराई, बिल्हा

पीएमश्री शासकीय शाला केशला, बिल्हा

पीएमश्री शासकीय शाला अचानकपुर, बिल्हा

पीएमश्री शासकीय शाला पोड़ी, कोटा

पीएमश्री शासकीय शाला कंवटपारा, मल्हार, मस्तूरी

पीएमश्री शासकीय शाला कुकुर्दीकला, मस्तूरी

पीएमश्री शासकीय शाला संबलपुरी, तखतपुर

पीएमश्री शासकीय शाला कोटा, कोटा

पीएमश्री शासकीय शाला तखतपुर

पीएमश्री शासकीय शाला सरकंडा, बिलासपुर

पीएमश्री शासकीय शाला चकरभाठा, बिल्हा

पीएमश्री शासकीय शाला मस्तूरी

आवेदक की योग्यता: अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक और शारीरिक योग्यता भी देखी जाएगी. इसके साथ ही पद के हिसाब से खेल और योग में डिग्री का होना अनिवार्य है. विभाग की ओर से कहा गया है कि अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी. काम पर रखे जाने के बाद शासन द्वारा स्वीकृत नियमित वेतमान नहीं दिया जाएगा. भारत सरकार का द्वारा अनुशंसित वार्षिक कार्ययोजना और बजट में स्वीकृत सेवा प्रदत्त योग, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों को एकमुश्त अधिकतम मानदेय राशि 10 हजार दिया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments