सरायपाली : अन्तर्ला मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

 


ग्राम बरडीह थाना बसना निवासी खगेश्वर ऊर्फ जितेन्द्र सोना (उम्र 26 वर्ष) की शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके तीन साथी – नंदलाल, गजेन्द्र और गोपीनाथ घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक खगेश्वर अपने तीन साथियों के साथ बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में सवार होकर पंधी काम करने गया था। काम के बाद वे चारों तोरेसिंहा गांव पैसा लेने गए और वहां से लौटते समय गोहिरापाली स्थित देशी शराब दुकान में शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद खगेश्वर मोटरसाइकिल चला रहा था और तीनों साथी पीछे सवार थे।


शाम लगभग 4:00 से 4:30 बजे के बीच जब चारों अन्तर्ला मोड़ की ओर बढ़ रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो वाहन को देखकर घबराहट में खगेश्वर मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन मोड़ के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही खगेश्वर की मौत हो गई, जबकि उसके तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मृतक के भाई मुकेश सोना मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खगेश्वर को पुलिस वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments