डिजिटल दुनिया ने जहाँ हमारे जीवन को आसान बना दिया है, वहीं साइबर ठगी का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। नकली मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी चोरी की जा रही है। सरगुजा पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी देते हए कहा है कि हाल के दिनों में साइबर अपराधी लोकप्रिय ऐप्स के नकली "APK" फाइल्स के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन में वायरस और मालवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं। इनसे बैंकिंग डिटेल्स, UPI पिन और व्यक्तिगत जानकारी चुराई जा रही है। कई लोगों के बैंक खाते (APK Fraud Alert) का शिकार होकर खाली हो चुके हैं।
(APK Fraud Alert) पुलिस द्वारा चिन्हित 7 बड़ेफ्रॉड ऐप
Gas Connection APK Fraud- नकली गैस कनेकशन ऐप से पैसों की ठगी।
पेमेंट लेकर धोखाधडी।
E-SIM Activation APK Faud - फर्जी ऐप से ई-सिम एक्टिवेशन के जरिए मोबाइल डेटा चोरी।
Hospital Appointment APK Fraud - अस्पताल अपॉइंटमेंट के नाम पर डेटा और पेमेंट फ्रॉड।
Banking APK Fraud- बैंकिंग सेवाओं के नाम पर बने ऐप से UPI[नेट बैंकिंग की जानकारी चोरी।
Wedding invitation APK Fraud - शादी का निमंत्रण बताकर भेजे गए ऐप सेमोबाइल हैक
Trafic Challan/ahan Parivahan APK Fraud- नकली चालान 'ऐप्स से भुगतान के नाम पर ठगी।
पुलिस के बचाव उपाय
किसी भी अज्ञात लिंक, व्हाटसएप या ईमेल से ऐप डाउनलोड न करें।
केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डंस्टॉल करें।
किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL की जांच करें।
बैंकिंग, गैस, कार रेंटल, अस्पताल या 'सरकारी सेवाओं के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें।
मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा सक्रिय रखें।
ठगी होने पर कहां शिकायत करें
यदि कोईड व्यक्ति (APK Fraud) का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराए।

0 Comments