सरायपाली : शिशु संरक्षण माह का शुभारम्भ, सितम्बर माह मे विशेष अभियान

महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले मे शिशु संरक्षण माह का आयोजन पूरे जिले के साथ-साथ सभी ब्लॉक मे भी किया जायेगा । आज सरायपाली मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अनुपमा आनन्द (IAS) की गरिमामयी उपस्थिति मे सरायपाली शहर के वार्ड 1 अम्बेडकर नगर के आँगनबाड़ी मे शिशु संरक्षण माह का शुभारम्भ किया गया । 


महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रिका कुमार, स्वास्थय विभाग टी आर धृतलहरे उपस्थित रहे । शिशु संरक्षण माह में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप एवं 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड का सिरप सप्ताह में दो बार पिलाया जाना है, इसके अलावा शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत छूटे हुए 1 से 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकृत करने एवं गर्भवती माता का पंजीयन का कार्य अगस्त एवं सितम्बर माह में प्रमुखता से किया जाना है। इसके अलावा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का पहचान कर इलाज भी प्रमुखता से किया जाना है।

शहरी क्षेत्र के बच्चों को विटामिन ए का सिरप एवं आयरन फोलिक एसिड का एक बोतल छः माह के लिए प्रत्येक सप्ताह दो बार लेने हेतु प्रदान किया किया जाना है । इस कार्य हेतु शहरी क्षेत्र में कार्ययोजना तैयार कर मंगलवार को सिटी डिस्पेंसरी में एवं मंगलवार, शुक्रवार को आगनबाड़ी केंद्रों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया जायेगा। जिसमें उन समस्त 1 से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को ड्यू लिस्ट के आधार पर टीकाकृत करना है, इसके साथ ही साथ एएनएम एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिशु सरंक्षण मनाना है और वहा जाकर मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया जाना है ।

Post a Comment

0 Comments