सरायपाली : मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से पुरस्कृत शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने बच्चों को बाँटी शिक्षण सामग्री

महासमुंद/सरायपाली :- विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में संचालित शासकीय प्राथमिक आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में पदस्थ शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने 64 बच्चों को टाई,बैल्ट,मौजा,स्लेट,पेंसिल और पेन देकर बच्चों को रोज स्कूल आने हेतु प्रेरित किया।

                 ज्ञात हो कि नवाचारी शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना इस वर्ष मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए थे और उन्हें सरकार से पांच हजार का चेक मिला था,जिसमें से उन्होंने बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया हैं।इस संबंध में सुंदर लाल डडसेना बताते हैं कि हमारे शिक्षक साथी निरंतर सीखने सिखाने की प्रक्रिया अंतर्गत बच्चों को नित्य नवीन दिवस में नई-नई चीजे सिखाते हैं,शिक्षक प्रति दिवस एक नई ऊर्जा एक नए लक्ष्य के साथ शिक्षण कक्ष में बच्चों के पास पहुंचते हैं एवं उन्हें नई-नई चीजें सीखाने का प्रयास करते है, एफ एल एन अभ्यास पुस्तिका, एडग्रेट अभ्यास पुस्तिकाओं  के अतिरिक्त भी बच्चों के अभ्यास हेतु कॉपी पेन एवं स्लैट पेंसिल की आवश्यकता होती है, ग्रामीण अंचल के अभिभावक गरीब होने एवं जागरूक न होने के कारण अपने बच्चों को स्लेट,पेंसिल,कॉपी,पेन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाते जिसकी कमी शिक्षक को प्रतिदिन महसूस होती है।कोई भी शिक्षक जब पूरी ऊर्जा के साथ शिक्षण कक्ष में जाता है और संसाधनों के अभाव में जब शिक्षण कार्य पूरे मनोयोग से नहीं करा पाता तो उसे बच्चों की आर्थिक स्थिति के कारण बनी परिस्थितियों पर आत्मग़लानी होती है ऐसी स्थिति का सामना कर रहे शास.कन्या  आश्रम डुडूमचुवाँ के शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने बच्चों को शिक्षण सामग्री स्वयं के व्यय पर वितरित करने का निर्णय लिया और प्रथम पालक शिक्षक बैठक के दिन मुख्य अतिथि गुरूदत यदु ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी सरायपाली (नोडल अधिकारी ptm), अध्यक्ष इंद्रमणी साहू एस एम सी अध्यक्ष,और विशिष्ट अतिथि छबीलाल पटेल संकुल समन्वयक डुडूमचुवाँ और शांति साहू पूर्व सरपंच और शिक्षाविद के कर कमलों से बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित किया गया।

      सामग्री वितरण कार्यक्रम में गुरूदत यदु ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (नोडल अधिकारी ptm), इंद्रमणी साहू एस एम सी अध्यक्ष,छबीलाल पटेल संकुल समन्वयक डुडूमचुवाँ,शांति साहू पूर्व सरपंच और शिक्षाविद,प्रधान पाठक कु. अंजनी चौहान,डींगर दास वैष्णव,सुंदर लाल डडसेना,आश्रम रसोइया मीरा बाई जगत,सफाई कर्मचारी पिरोबती सागर,स्कूल रसोइया सुशीला जायसवाल और प्रियंका साव के साथ शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों फत्तेलाल साहू,राजेंद्र बरिहा,पिलाबाबू साव,सुचित्रा जगत,फुलेश्वरी बरिहा, गोविन्दा मानिकपुरी व पालकों की उपस्थिति रही।






वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD



Post a Comment

0 Comments