प्रगतिशील सतनामी समाज भंवरपुर परिक्षेत्र का गठन, युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन , श्री ईश्वर प्रसाद भारद्वाज जी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज भंवरपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने

महासमुंद :- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बैनर में समाज जनों की बैठक भंवरपुर मे सम्पन्न हुआ, जहा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की भंवरपुर ब्लाक स्तरीय गठन का गठन हुआ । सरल सहज मृदुभाषी मिलनसार ब्यक्तित्व के धनी समाज सेवा मे समर्पित श्री ईश्वर प्रसाद भारद्वाज जी को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज भंवरपुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया ।

जिसमे बसना ब्लाक से अलग कर भंवरपुर को एक नए समाज की  ब्लाक के रूप मे घोषित किया गया जिसमे पहली बार सीनियर प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ की गठन किया गया, साथ हि साथ महिलाओ की भी भागीदारी उसमे सुनिश्चित किया गया ।

आज की कार्यक्रम मे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा परमपूज्य गुरूबाबा घासीदास जी के छाया चित्र में आरती पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ । तद्पश्चत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छो के साथ किया गया ।

श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकानाए दी गई । उनके द्वारा कहा गया की आप सभी पदाधिकारियो के नेतृत्व मे सतनामी समाज निश्चित रूप से प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा ।

श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर ने समाज को संगठित रहने, रुढ़िवादी प्रथा खत्म कर सतनाम संस्कृति के अनुरूप जीवनशैली में बदलाव लाने का आह्वान किया । युवाओं को नशा पान से दूर रहकर छोटे-छोटे धंधे से शुरुआत करते हुए स्व-रोजगार पर ज्यादा ध्यान देने की अपील के साथ सामाजिक कार्यों में जुड़ने के लिए कहा।

आज की सामाजिक कार्यक्रम मे उपस्थित समाज जनों द्वारा भवरपुर परिक्षेत्र का गठन कर पदाधिकारियो को शुभकानाए दिया गया, कार्यक्रम मे भंवरपुर के सतनामी सामाजिक जन भारी संख्या मे उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments