श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद द्वारा ग्राम पंचायत किसड़ी मे भेट मुलाक़ात कर विकास कार्यो पर चर्चा की गई

महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 26/08/2025 को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के ग्राम पंचायत किसड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेताओं, सरपंच उप सरपंच , पंच एवं आम जनताओ से  मिलकर ग्राम पंचायत की विकास को लेकर चर्चा की गई ।

गाँव का विकास देश के विकास से जुड़ा है और इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना (सड़कें, पुल), कृषि, और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना ज़रूरी है । गाँवों मे विभिन्न छोटी छोटी समस्याओं को ग्राम के सरपंच पंच और ग्रामीण मिलकर समस्याओं का समाधान कर सकते है, बड़ी समस्याओ के लिए सरकारी मदद से हल करके गाँवों की विकास कर सकते है, और ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधारा जा सकता है।

शिक्षा और स्वास्थ्य, कीचड मुक्त सड़क, गाँव के बुजुर्गो को मिलने वाली आर्थिक सहायता पेंशन से सबंधित और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की विषय पर चर्चा की गई,

हमारी भाजपा सरकार जन जन की हितैसी सरकार है सभी योजनाओं मे आम जनताओ को लाभ मिलेगा ।

अभी तीजा उत्सव पर महिला एव बाल विकास माननीय मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा है की जल्द हि महतारी वंदन योजना मे छूटे पात्र महिलाओ को फिर से फॉर्म भरे जाने के लिए लिंक खोला जायेगा जिसकी तैयारी की जा रही है । महतारी वंदन मे विवाहित महिलाओ को हर माह 1000 रु की राशि दी जाती है । क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओ को शीघ्र लाभ दिया जायेगा ।

भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुँचे उनकी कार्ययोजनाओं का लाभ सभी नागरिकों को मिले इस पर चर्चा की गई । क्षेत्र के सरपंच पंच ग्रामीणों द्वारा मुझे गाँव की कुछ समस्याओ से अवगत कराया गया जिसे शीघ्र दूर कराने का मेरे द्वारा अश्वासन दिया गया । किसानो की समस्या यूरिया की उपलब्धा पर प्रशानिक अधिकारियो से चर्चा की जा चुकी है जिले मे यूरियों की कमी होने वाली समस्या पर शीघ्र निराकरण हो जायेगा पर्याप्त मात्रा मे जिले मे यूरिया की उपलब्ध रहेगी ।

श्रीमती भास्कर ने कहा की क्षेत्र की जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर चुना है मेरा परम कर्तव्य है की मै सभी विकास कार्यो को पुरा करूँगी ।

Post a Comment

0 Comments