महासमुंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक



कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्टर लंगेह ने तिरंगा यात्रा की तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों का राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत करने समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अभियान के अंतिम चरण में तिरंगा यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूह और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी आजादी का महोत्सव मना सकते हैं। साथ ही कलेक्टर ने इस वर्ष मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे रजत जयंती थीम के अनुरूप एवं गरिमापूर्ण आयोजन करने और पूर्व वर्षों की भांति अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का 13 तारीख को अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। जिसके लिए सुबह 8 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के सभी 129 अमृत सरोवरों में पेड़ लगाने एवं झंडा फहराने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान एग्रीस्टेक एप में किसान पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि विभाग को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments