सड़क का अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों पर होगी सख्त कार्रवाई : अनुपमा आनंद SDM

 


महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 19/08/2025 को नगर मे सुगम व सुरक्षित यातायात बवस्था के लिए IAS अनुपमा आंनद (SDM) के नेतृत्व मे SDOP श्रीमती ललिता मेहर, तहसीलदार श्रीधर पंडा, CMO दिनेश यादव, TI शशांक पौराणिक, नगरपालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने सरायपाली मे अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान नाली के किनारे सड़क से बाहर वाहन को रखने व बवसाय के लिए बोला गया । जिन दुकानदारों ने दुकान से बाहर समान व दुकान का बोर्ड बिखेर रखा था उन पर जुर्माना लगाया गया साथ हि साथ कुछ दुकानदारो को समझाइस दिया गया । जुर्माना नही लगाया गया लोगो का कहना है की यह कार्यवाही सभी पर समान रूप से नियमित होना चाहिए चाहे वह प्रायवेट संस्था हो या सरकारी जो अतिक्रमण के क्षेत्र मे है सभी पर कार्यवाही हो ।

नगर मे मुख्य सड़क पर संचालित हो रहे मुख्य बैंक HDFC, PANJAB, SBI, व अन्य जहा पर आने वाले नागरिक सड़क पर हि वाहन पार्किंग किया जाता है जिससे यातायात प्रभावित होता है जहा दुर्घटना होने की संभावना होती है ऐसे संस्थानों को निर्देशित करना चाहिए की पार्किंग के बवस्था करे । नगर के मुख्य सड़क पर अनेक भारी वाहन ट्रक को मुख्यमार्ग पर हि खड़ी कर दिया जाता है इन सभी पर नियमित कार्यवाही हो ।

अभी गणेश चतुर्थी के लिए कुछ व्यपारियों द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर मूर्ति की दुकान लगाया जाता है जहाँ वाहन को अव्यवस्थित रूप से खड़ी कर दिया जाता है जिसके कारण सड़क जाम आये दिन होते रहता है । उन सभी पर कार्यवाही हो अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कहा गया की यह अभियान निरंतर चलेगा कार्यवाही सभी पर होगी और सभी व्यपारियों से अपील की गई की प्रशासन का सहयोग करे ताकि ब्यवस्था मे सुधार हो सके ।

Post a Comment

0 Comments