महासमुंद/बसना :- बड़ेसाजापाली में आदिवासी दिवस की बड़ी धूम रही, बड़ेसाजापाली के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी बाहुल्य होने की वजह से विश्व आदिवासी दिवस की भव्यता देखते ही बन रही थी, बड़ेसाजापाली के साथ-साथ आसपास के गांव से बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी माने जाने वाले आदिवासी के द्वारा आज लिम्हा देव स्थल से बड़ा देव का पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाली गई । जिसमें आदिवासी युवक और युवतियाँ अपने पारंपरिक नृत्य के साथ झूमते रहे । भारी संख्या में आदिवासी अपने वेशभूषा के साथ रैली की शक्ल में पहुंचे,
कार्यक्रम मे शराब को छोड़ने का आह्वान करते हुए सभी को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कराने का आह्वान किया और समाज के हित मे काम करने की बात कही
इस कार्यक्रम मे आदिवासी बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई और आदिवासी वेशभूषा में आदिवासी गीतों की धुन में थिरकते रहे, आसपास के गांव से आए हुए आदिवासी रंगारंग कार्यक्रम के साथ विश्व आदिवासी दिवस के रंग में शरा बोर नजर आए,
आज के कार्यक्रम मे सभी आदिवासी गणमान्य उपस्थित थे ।


0 Comments