हेडसपाली मे शराब बंदी को लेकर चलाया गया नशा मुक्ति अभियान और किया गया शराब बंदी

महासमुंद :- बसना ब्लाक के ग्राम पंचायत बुटीपाली के ग्राम हेडसपाली मे शराब बंदी के लिए लिया गया निर्णय 31/08/2025 को ग्राम हेडसपाली ग्राम पंचायत बुटीपाली थाना बसना जिला महासमून्द छत्तीसगढ़ में सरपंच श्री रोहित साहू एवं ग्राम कोटवार श्याम कुमार चौहान, उपसरपंच सरोज साहू के उपस्थिति मे समस्त ग्राम वासीयों का सार्वजनीक बैठक रखा गया जिसमे नशा मुक्ति अभियान चलाकर शराबबंदी का निर्णय लिया गया, कोई भी व्यक्ति ग्राम में शराब बनाता है या बेचता है तो 50 हजार रूपये दण्ड का प्रवधान रखा गया। दण्ड के साथ पुलीस प्रशासन को कार्यवाही हेतु सूचित किया जायेगा। गाँव मे निगरानी समिति का भी गठन किया गया 

समस्त ग्राम वासियो द्वारा पूर्ण रूप से बिना नशा पानी किये आज दिनांक को सर्व सहमति से इस निर्णय को लिया गया की आज से दारु नहीं बनायेंगे ना ही बेचेगे । ग्राम के कोई भी ब्यक्ति उलंघन करता है तो ग्राम के निगरानी समिति द्वारा पकड़कर पुलिस प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जायेगा, एवं ग्राम के निर्णय अनुसार दंडित किया जायेगा । निर्णय मे सभी प्रकार की नशा समाग्री प्रतिबंध किया गया ।

Post a Comment

0 Comments