श्रीमती मोंगरा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद ने कलेक्टर से यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध करवाने मांग की

 


महासमुंद/सरायपाली :- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन पटेल द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले के किसानों को यूरिया व डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करने के लिए पत्र लिखकर माँग किया गया है ।

पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिखा है कि सरायपाली ब्लाक के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है जिस कारण से समितियों हल ऋण लेने वाले कषको का बाजार से अधिक राशि में खाद खरीदने के लिए मजबूर हो रहे है । जिससे की किसानों को अत्यधिक समस्याओ का सामना करना पड रहा है।

श्रीमती अध्यक्ष ने कलेक्टर से अनुरोध की है की शीघ्र हि खाद उपलब्ध करवाने की बवस्था करे ।

Post a Comment

0 Comments