महासमुंद/सरायपाली :- सतनामी समाज परिक्षेत्र आठगंवा के अंतर्गत राजाडीह, तोषगाँव, बेल्डीहपठार, जंगलबेड़ा, पझरापाली, खपरीडीह विकासखण्ड सरायपाली के तत्वाधान मे आयोजित नुआखाई मिलन समारोह जटाकन्हार मे आयोजन किया गया ।
जिसमे श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद समाजिक दायित्व के साथ उपस्थित रही । समाज के समाजसेवी बायोवृद्धों एवं सभी बंधुओं के साथ समाजिक बैठक जैत खाम के पास सतनाम भवन मे रखा गया । जंहा पर समाज के लोगो द्वारा समाज के उत्थान के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया समाज की विकास के लिए सभी को आगे आना होगा । समाज मे शिक्षा को बढ़ावा के लिए उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेघावी बच्चों पर ध्यान देना होगा, समाज की महिलाओ को सभी क्षेत्र मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना होगा ।
श्रीमती भास्कर ने कहा की नुआखाई त्योहार हमारी भावनाओं, परंपराओं, धरोहरों और संस्कृति का जीवंत रूप हैं।
हमारे भारतीय त्योहारों की यही ख़ास बात है कि ये हममें नई ताजगी, जीने का उत्साह और उल्लास के रंग भर देते हैं जिससे जीने का हौसला दोगुना हो जाता है। रोजमर्रा की परेशानियों को भुला कर हमें खुश होने और ढेर सारे पकवान चखने का भी अवसर देते हैं !हमारे त्योहार और ऐसा ही एक अनुपम त्योहार है
नुआखाई में (नुआ = नया) और (खाई = खाना) यानि की ऐसा पर्व जिसमें उस वर्ष की नई फसल को पहली बार प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है। हमारे सारे त्योहार ये संदेश देते है प्रकृति को समझने का,कृतज्ञता प्रकट करने का और बदलते अत्याधुनिक युग में भी अपनी संस्कृति अपनी प्रकृति को संरक्षित करने का, हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है,परंपराओं और विरासतों में ही है हमारा अस्तित्व जिन्हें सँजो कर रखना बहुत जरूरी है। समाज के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु जोर-शोर से आज के समाजिक बैठक व नुआखाई मिलन समारोह के लिए उत्साहित रहे । कार्यक्रम को देखकर बयोवृद्ध सामाजिक बंधु, मेधावी छात्र,नारी शक्ति ,युवा शक्ति और समस्त सामाजिक बंधु उत्साहित नजर आये ।
नवा खाई त्यौहार के अवसर पर समस्त बड़े बुजुर्गो को सादर प्रणाम एवं छोटे जनो को शुभ आशीष के साथ नुआखाई की सभी को हार्दिक शुभकामनाए :- श्रीमती भास्कर ।


0 Comments