छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया द्वारा सखी वन स्टॉफ सेंटर महासुंद का निरीक्षण किया गया

 


राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास में गुरूवार को महासमुंद के सखी वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। 


इस दौरान उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को एक ही छत के नीचे दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर में अब तक प्राप्त प्रकरणों के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टिक्वेन्द्र जाटवर महिला से विस्तृत जानकारी प्रदान किया। उन्होनें कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का एहसास होना चाहिए। इसके लिए उचित वातावरण और जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments