छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भगवान राम की मूर्ति से अभद्रता करते चार नशेड़ी युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। नाथिया नवागांव के पास स्थित ईशान वन में नशे में धुत 4 युवक भगवान राम और हनुमान की मूर्ति पर थप्पड़ मारते नजर आ रहे है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
4 आरोपियों को कोंडागांव जिले से गिरफ्तार
मामले के उजागर होने के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई और 4 आरोपियों को कोंडागांव जिले से गिरफ्तार किया गया है। लोग हिन्दू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने वाले इन युवकों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।

0 Comments