अगले माह बिजली बिल मारेगा करंट उपभोक्ताओं को देना होगा दो गुना

उपभोक्ताओं को सितबर माह के बिल में देना होगा 558 से 1223 रुपए राशि

6 साल 5 माह से बिजली उपभोक्ताओं को चार सौ यूनिट तक की खपत पर सीधे पचास प्रतिशत की छुट मिल रही थी। इसलिए उनका बिल आधा आता था। प्रदेश सरकार ने एक अगस्त से छूट को समाप्त कर दिया है। इसलिए अगस्त पेड सितबंर का बिजली बिल लोगों को करंट मारेगा। उनको प्रतिमाह 558 से 1223 रूपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। जो सीधे बजट पर असर पड़ेगा ।

राज्य सरकार द्वारा मार्च 2019 से घरेल बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यनिट तक बिजली की खपत करने पर सीधे 50 पतिशत की छूट दी जा रही थी । इस छूट का लाभ कम यनिट से अधिक यनिट तक खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं को मिलता था। इसमें चार सौ यूनिट से अधिक खपत करने वालो को भी चार सी यूनिट तक आधीं छूट मिलती थी। वहीं चार सौ यनिट से अधिक की खपत की बिलिंग पूरे दर से की जाती थी। इस छुट के बाद उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में 558 रूपए से 1223 रूपए तक की छूट मिलती थी। जिससे उनको काफी राहत मिल रही थी। यह छुट अगले माह से समाप्त हो रही है। प्रदेश सरकार ने एक अगस्त बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने का निर्णय लिया है । घरेल् उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए अगस्त पेड सितबंर के बिजली बिल में लोगों को पहले मिलने वाले बिजली बिल का दोगुना बिल मिलेगा । जो उनका मासिक बजट बिगाड़ने वाला होगा। जिसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं पर पडेंगा। उनको प्रतिमाह खपत के हिसाब से 558 से 1223 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं राज्य सरकार दवारा 100 यूनिट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ही पचास प्रतिशत छुट का लाभ देने की घोषणा की गई है। 

Post a Comment

0 Comments