उत्कष्ट शिक्षकों, आंबा कार्यकर्ताओं का सम्मान 5 सितम्बर को

 

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बंदेलाभांठा में कल 5 सितम्बर की शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी, जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। मिली जानकारी अनुसार समारोह का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं जनपद सदस्य श्रीमती गीता रतन बंजारे करेंगी। कार्यक्रम के मख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य तोषगांव विद्याभषण सतपथी उपस्थित रहेंगे, अध्यक्षता भतहाबाहरा ' के प्रधान पाठक बनमाली चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खेमराज पटेल सेवानिवृत्त प्राचार्य, बस्ती सरायपाली, रविशंकर ं साह़ सेवानिवत्त व्यायाम शिक्षक. बगईजोर 1 गुलाब सिंह तोमर सेवानिवृत्त प्राचार्य, लम्बर, राजेन्द्र नायक सेवानिवृत्त शिक्षक, मोहंदा एवं उग्रसेन पटेल प्राचार्य, शा. उ. मा. वि. बड़ेसाजापाली उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बेलटिकरी एवं बड़ेसाजापाली संकुल कै उत्कृष्ट शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments