महिला एवं बाल विकास विभाग गए थे झगड़ा सुलझाने बैठक में हंगामा, मारपीट व जान से मारने की धमकी पर एफआईआर

भाटापारा :- ग्राम धोधा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03 के विवाद को सुलझाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन यह बैठक मारपीट और धमकी में बदल गई। ग्राम धोधा निवासी एवं उपसरपंच पति भुनेश्वर बंजारे पिता पुनऊ बंजारे ने थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा रात्रे, उसके पिता कृपाराम रात्रे, भाई सुजित रात्रे और भाटापारा निवासी माखन महिलांगे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भुनेश्वर बंजारे ने बताया कि वे कक्षा 12वीं तक शिक्षित हैं और खेती-किसानी का कार्य करते हैं। 11 जुलाई 2025 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के बीच हुए विवाद को लेकर 9 सितंबर 2025 की सुबह 10:30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में बैठक रखी गई थी। बैठक में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सिमगा, सुपरवाइजर, पालकगण, ग्राम प्रमुख, सरपंच और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

शिकायत के अनुसार, बैठक के दौरान अचानक सुलेखा रात्रे आवेश में आकर भुनेश्वर बंजारे के पास पहुँची और थप्पड़ मारते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगी। मौके पर मौजूद सुपरवाइजर लक्ष्मीनायक व ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सुलेखा रात्रे ने अपने पिता और भाई को बुला लिया। तीनों ने मिलकर शिकायतकर्ता व सरपंच विश्वनाथ साहू को गालियां दीं और धमकी दी कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जाएगा।

आरोप है कि इसके बाद माखन महिलांगे भी मौके पर आया और कहा – “तुम्हें गांव से उठवाकर जान से मरवा दूंगा, SC/ST एक्ट में फंसाना मेरे लिए बड़ी बात नहीं है।” इस धमकी से वहां मौजूद लोग भी भयभीत हो गए।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कृपाराम रात्रे, सुजित रात्रे और माखन महिलांगे की होगी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में गौतमबाई साहू, ओंकारमती, दुर्गेश्वरी साहू (पंच, वार्ड-11), शबाना, गोमती, अलीमून बंजारे (उपसरपंच), नारायणी देवदास, फातमाबी, अमृतलाल, ललित कुमार, गजेन्द्र, राजेश साहू, साहिल साहू, हिटेश, इरफान खान, मेलाराम, कृष्णा कोशले, दिलेश्वर प्रसाद, पार्वती यदु, दुलकुवर, शिववती बाई, श्यामवती, टेकराम, चन्द्रशेखर, अमीज खां (पंच), देवकी साहू (पंच) सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर शिकायत का समर्थन किया है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

 


Post a Comment

0 Comments