महासमुंद। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के जोरातराई के कक्ष क्रमांक 1 79 में करंट लगने से एक नर भालू की मौत का मामला सामने आया है। वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाये गये करंट से मौत होने की पुष्टि हो रही है। सूचना पर वन अमला मौके सेमृत भालू को अवराडबरी वन डिपो में लाया है साथ ही आरोपियो को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है। मृत भालू की उम्र लगभग 12 वर्ष है और भालू का जबड़ा व दांत टूटा मिला है। वन अमला आज कर सकता है खुलासा

0 Comments