महासमुंद/सरायपाली :- भारतीय जानता पार्टी विधान सभा सरायपाली के भाजपा मंडल बलौदा के ग्राम पंचायत खोखेपुर व आश्रित ग्राम टिभूपाली में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमे खोखेपुर व टिभूपाली के ग्राम के मंडली परिसर में साफ सफाई किया गया और स्वच्छ्ता का संदेश दिया गया । आज की कार्यक्रम मे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिवस पर उनकी सेवाभाव को रखकर संदेश दिया गया ।आज की कार्यक्रम मे जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति पदमिनी भोई, सरपंच श्रीमति श्रीमोती पटेल, श्री शोभित सिदार, संजय सूरजाल, किशन सूरजाल, उप सरपंच नूराधन सूरजाल, मदन भोई, बिंदु बढ़ाई, सनातन भोई, धर्मजय सिदार ,मनोरंजन प्रधान, ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।



0 Comments