छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी की तारीख में किया बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी

 


छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर को घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 5 सितंबर कर दिया गया है। इसको लेकर बाकायदा आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।





सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ईद-ए-मिलाद के लिए 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। वहीं 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments