सरायपाली/बलौदा :- 18 सितम्बर 2025 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा के प्रांगण में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ किया गया ।
यह योजना प्रदेश सरकार की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । मंच पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर ,शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सारदा तिवारी, सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बलौदा श्री नीलांबर तांडी, विद्यालय के प्राचार्य श्री अभिमन्यु सड़ंगी, जनपद सदस्य श्रीमती पदमिनी भोई, शिक्षक गण,भाजपा कार्यकर्ता गण, वरिष्ठ समाजसेवी उपेन्द्र साहू, सुरेश नाग (पंच), पालकगण एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।




0 Comments