अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े जी के महासमुंद प्रथम आगमन पर परिचायक बैठक का आयोजन

महासमुंद :- आज दिनांक 14/09/2025 को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े जी के प्रथम आगमन महासमुन्द होने पर परिचायक बैठक में शामिल हुई जिसमें अनुसूचित जाति को लेकर विशेष चर्चा की गई जांगड़े जी का एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिला । 

आज की कार्यक्रम मे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जांगड़े ने कहा कि संविधान की मंशा के अनुरूप अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए हम बाबा गुरु घासीदास जी के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को आत्मसात कर समाज में सम्मान और समानता की भावना को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष पूर्ण करने वाला है, और अब समय आ गया है कि हम विकास की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करें । 

श्री जांगड़े जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की संकल्पना के अनुरूप राज्य में विकास के कार्य हुए हैं। अनुसूचित जाति समाज के समुचित विकास के लिए प्राधिकरण एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से सरकार ठोस प्रयास कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments