महासमुंद जिले की छात्रा महक गर्ग व पायल साहू मेधावी बिटिया सम्मान से हुए सम्मानित

महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 17.09.25 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राज्य महिला बाल विकास मंत्री श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े जी की उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा महासमुंद से दो मेधावी बालिकाओं को कक्षा 10वी से (कुमारी महक गर्ग ) एवं कक्षा 12वी से (कुमारी पायल साहू)  को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेधावी बिटिया सम्मान कार्यक्रम आयोजन में प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments