महासमुंद :- विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल बलौदा के ग्राम पंचायत किसड़ी में विश्व कर्मा जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई।
विश्वकर्मा पूजा हिन्दू पंचांग की कन्या संक्रांति पर पड़ता है। भारत के अलावा नेपाल में भी एक बड़े उत्सव के रूप मनाया जाता है ।
कार्यक्रम में ग्राम किसड़ी की विकास के लिए नागरिक जनो से भेट मुलाकात कर चर्चा की गई व क्षेत्र की विकास के लिए कार्यक्रम मे केंद्र व राज्य की योजनाओं का सभी जनो को लाभ मिले उसके लिए चर्चा की गई ।
आज की कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता गण सांसद प्रतिनिधि श्रीमति रजनी साहू, सौमित्री साहू, उद्धव नन्द, शंकर भोई, शंकर मेहेर, धनेश्वर भास्कर, दयानंद पटेल, दादू लाल पटेल, महेश पटेल, वीरेंद्र साहू, रमेश अंचल, सुनील साहू, ग्राम गौवतिया, मंदिर समिति के अध्यक्ष सदस्य गण, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा भगवान से सभी क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना किया गया ।




0 Comments