सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं के लिए बनी वरदान, समय पर स्कूल पहुंचना होगा अब और आसान, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली मे नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण

महासमुंद/सरायपाली :- शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे के निर्देशन में कक्षा नवमीं की बालिकाओं को नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त साइकिलों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया .

स्कूली छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही सरस्वती सायकिल योजना

सरस्वती सायकल योजना से लाभान्वित छात्राओं की बदलेगी जिंदगी

बालिकाओं के आत्मविश्वास, साहस,उत्साह बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है नि:शुल्क सरस्वती सायकिल योजना

सायकिल मिलने से अब समय और ऊर्जा की होगी बचत,शिक्षा हेतु बालिकाओं की बढ़ेगी एकाग्रता ।

 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद बंशीगोपाल चंद्रा, अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष अमरनाथ झा ने किया। 

    इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्राचार्य जगदीश प्रसाद पटेल एवं स्टॉफ की गरिमामई उपस्थिति में स्कूली छात्राओं को चाबी सौंपकर साइकिल प्रदान किया गया ।

मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद बंशीगोपाल चंद्रा ने कहा कि यह शासन की महत्त्वपूर्ण योजना है जिससे बेटियों की शिक्षा को लगातार बढ़ावा मिल रहा है,यह बालिकाओं के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।आज बालिकाओं को चाबी सौंपते हुए मुझे काफ़ी खुशी हो रहा है।

    अध्यक्षता कर रहे एसएमडीसी अध्यक्ष अमरनाथ झा ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि इससे बेटियों की शिक्षा की राह भी आसान होती है और बालिकाओं की प्रगति में सहायक है।

प्राचार्य जे.पी.पटेल ने बताया कि  साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखकर काफ़ी प्रसन्नता होती है। 

इस अवसर पर पालकों सहित संस्था में सेवारत व्याख्याता- रवीन्द्र कुमार पटेल,आनन्द कुमार भोई,जोगीलाल पटेल,घनश्याम दीप,प्रधान पाठक (मिडिल स्कूल)मनोज कुमार चौधरी,शिक्षक राजकुमार पटेल, सुनील कुमार दास,दिनेश कुमार पटेल,रितेश सिदार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments