महासमुंद/सरायपाली :- भारतीय जनता पार्टी बलौदा मंडल द्वारा आज अटल समरसता भवन, बलौदा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी जी ने रखी, जिसमें उन्होंने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों, कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी एवं जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर जी ने सेवा पखवाड़ा की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बैठक के अंत में राष्ट्रवादी हिंदू नेता विजय प्रधान जी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सेवा को संगठन की आत्मा बताते हुए समाजहित में अधिक से अधिक कार्य करने का संदेश दिया ।
कार्यक्रम में उपस्थित विजय प्रधान, गिरिश साहू,राज कुमार भोई, सुभाष प्रधान, राज कुमार पटेल,उपेन्द्र साहू, जनपद सदस्य श्रीमति पदमिनी भोई, सरपंच अश्विनी कुमार पवार,पदमन प्रधान, सुभाष साहु, अमृत साहू, विजय प्रधान, पूरंधर डडसेना,वेद व्यास साव, शंकर भोई,शंकर मेहेर, रमेश अंचल आदि भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

0 Comments