सायकल मिलने से अब समय और ऊर्जा की होगी बचत, शिक्षा हेतु बालिकाओं की बढ़ेगी एकाग्रता : श्रीमती भास्कर

महासमुंद :- सरायपाली 23 सितम्बर 2025 : बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोरेसिंहा में सायकल वितरण समारोह संपन्न हुआ ।

शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय तोरेसिंहा के स्कूल प्रांगण में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण

 कार्यक्रम का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। यह योजना प्रदेश सरकार की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर,शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्री आकाश प्रधान, विद्यालय के प्राचार्य श्री बंशीधर सिदार ,जनपद पंचायत सदस्य गिरजा शंकर मेहेर, ( राजेश )सरपंच श्रीमति सुनीता कुमार,  भाजपा कार्यकर्ता गण,सुभाष प्रधान, पदमन प्रधान, नीलांचल पांडे, श्रीमती वर्षा साहू, धनेश्वर भास्कर, शिक्षक गण,पालक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments