महासमुंद/सरायपाली :- सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो में बड़े ही धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर उपस्थित बच्चों व कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
उसके बाद सभी का स्वागत कर शिक्षक दिवस की बधाई दी गई । इसके बाद आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किए और अपने गुरु से आशीर्वाद लिए । आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने शिक्षक दिवस समारोह के संबोधन में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी के बारे में प्रकाश डालते हुए गुरु के महत्ता के बारे में कबीर दास जी के दोहे सुनाए। जिसे सुनकर बच्चे प्रसन्न हो गए।इसके बाद बच्चो द्वारा गीत कविता प्रस्तुत की गई तत्पश्चात बच्चो ने अपने कार्यकर्ता शिक्षक को उपहार भेंट किये ।


0 Comments