सरायपाली : हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया ।

महासमुंद/सरायपाली :- हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक एवं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के जत्थे को आज हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया । अयोध्या धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की सांस्कतिक और आध्यात्मिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक भी है।अयोध्या धाम उत्तरप्रदेश राज्य के फैजाबाद जिले में स्थित है और यह सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है। इसे सप्तपुरी-भारत के सात पवित्र तीर्थ स्थलों-में से एक माना गया है।

अयोध्या धाम यात्रा को लेकर प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन का लाभ मिल सके। सरकार की यह पहल धा्मिक पर्टन को बढ़़ावा देने के साथ साथ श्रद्धालुओ के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर रही है। श्रद्धालुओं का जत्था जय श्रीराम के नारों और भक्ति गीतों के बीच उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत 'के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments