सरायपाली : प्रथम गुरु माता-पिता का शिक्षक दिवस रिमजी में सम्मान की पहल

महासमुंद/सरायपाली :- शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा, विकासखंड सरायपाली में शनिवार को नई पहल के साथ शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया। सर्वप्रथम समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर गुलाल, माला लगाकर पूजा अर्चना की गई ।चुकि माता-पिता प्रथम गुरु होते हैं इसी तारतम्य में छात्रों द्वारा सर्वप्रथम पालकों का शिक्षक दिवस के उपलक्ष में माला, गुलाल, श्रीफल देकर सभी अपने अपने अभिभावकों से आशीर्वाद लिया गया लगभग सभी छात्र के अभिभावक उपस्थित हुए थे।उसके बाद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर छात्रों द्वारा पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात पदस्थ समस्त शिक्षकों के साथ माला,गुलाल श्रीफ़ल देकर स्वागत-सम्मान किया गया, यह क्षण छात्रों के साथ-साथ समस्त अभिभावकों के लिए भी भावपूर्ण और गौरवान्वित रहा अभिभावकों में खुशी देखने को मिली। प्रभारी प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव इस अवसर पर बताया गया कि सम्मानित शिक्षाविद और विद्वान डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा और शिक्षकों के महत्व पर विश्वास रखते थे और आपका भी शिक्षा के प्रति विश्वास ही आपको कीर्तिमान बनाएगा। शिक्षके कमल नारायण भोई द्वारा छात्रों के लिए उत्प्रेरक गीत सुनाया गया।शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलदेव प्रधान तथा उपस्थित अभिभावकों द्वारा इस पहल पर ख़ुशी व्यक्त किये, कई माताओं द्वारा शाला कि शिक्षा और अपने घर मे छात्रों पठन दिनचर्या को साझा किया गया। बाल केबिनेट मंत्री जोशन कलेत तथा इको क्लब प्रेसिडेंट द्वारा सभी अभिभावकों के समक्ष छत्तीसगढ़ रजत जयंती के उपलक्ष्य में अब तक शाला में हुए विभिन्न कार्यक्रमों तथा शाला के विकाश कार्यो का वाचन किया गया। आज के कार्यक्रम में दैनिक जीवन मे हो रहे छात्रों द्वारा 10 प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोग प्रदर्शन किया गया।समस्त छात्रों द्वारा शिक्षकों को भेंट दिया गया।शिक्षक ओमप्रकाश साव द्वारा सभी छात्रों को इस खुशी पर न्योता भोज के रूप में  खीर-पूड़ी-सब्जी खिलाया गया।

Post a Comment

0 Comments