राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित है। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक वेबसाईट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society पर भर सकते है। कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2026 को 10 से 12 वर्ष के बीच होना चाहिए एवं प्रवेश के समय कक्षा पाचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। कक्षा नौवीं के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2026 को 13 से 15 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा प्रवेश के समय अभ्यर्थी को कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग, रक्षा (सेवारत, सेवानिवृत्त) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) के लिए 850 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 700 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है, जिसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम वालेट, यूपीआई के माध्यम से आनलाईन करना होगा।

0 Comments