आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन


महासमुंद/सरायपाली :- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम विधान सभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गीता भवन सरायपाली में सम्पन्न हुआ जिसमे श्रीमती भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई । उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदन जैन जी एवं संगठन के वरिष्ट पदाधिकारियो का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ । जिसमें हर घर स्वदेशी और घर -घर स्वदेशी अपनाने की शपथ ली गई । 

इसका उद्देश्य लोगों को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना है । आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के संकल्प को मजबूत करेगी ।

Post a Comment

0 Comments